अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में जोधपुर की बिंदु टाक आमंत्रित जोधपुर। वर्तमान में कोविड -19 के कारण जीवन का हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है इसके नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव देखे जा सकते हैं I शिक्षा के क्षेत्र में भी इसके कारण अनेक परिवर्तन देखे जा सकते हैं जिसमें से वर्तमान परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण क्षेत्र स्कूली शिक्षा में पुस्कालयों को इ -लर्निंग टूल्स माध्यमों से विधार्थियों तक पहुँचाना I इस दिशा में मध्यप्रदेश स्कूल लाइब्रेरी एसोसिएशन द्वारा 'रीइमेजनिंग स्कूल लाइब्रेरीज : चैलेंजेज एंड ऑपर्चुनटीस विषयक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का वेबिनार आयोजित किया गया जिसमें राजस्थान से महावीर पब्लिक स्कूल, जोधपुर की बिंदु टाक को अतिथि वक्ता के रूप में आंमत्रित किया गया जिसमें उन्होंने रीडिंग इटसेल्फ इज ए हीलिंग विषय पर अपना व्याख्यान देते हुए इ- लर्निंग टूल्स एवं विधार्थियों में रीडिग हैबिट्स को विकसित करने की दिशा में सुझाव दिए I कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधु भार्गव , अध्यक्ष, स्कूल लाइब्रेरी एसोसिएशन, इण्डिया, द आगा खां अकडेमी, हैदराबाद एवं डॉ. प्रभात पांडे, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश स्कूल लाइब्रेरी एसोसिएशन ने इस वेबिनार की अध्यक्षता की I वेबिनार में देश - विदेश से लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया I
●●●●●●●●●●●●●●●●●●
बिंदु का जीवन में बड़ा महत्व है, जिस प्रकार शरीर में रक्त का महत्व है उसी प्रकार हिंदी में बिंदु का महत्व है.
जिंदगी में से बिंदु को निकाल दो तो क्या बचेगा, कुछ भी नहीं
बिंदु किसी चीज को बना सकता है तो बिगाड़ भी सकता है
वदन कुछ भी नहीं लेकिन *अगर इस पर बिंदु लग जाए तो वंदन हो जाता है
चदन कुछ भी नहीं लेकिन अगर इस पर बिंदु लग जाए तो चंदन हो जाता है
बिंदु के बिना हर शब्द अधूरा है
जिसे चाहो सुंदर बना दो जिसे चाहो बदसुरत बना दो
हिंदी में ऊपर बिंदु नहीं होता तो हिंदी
हिदी होती और जो शब्द ही अधूरा होता तो हमारा ज्ञान कहां से पूरा होता जो बिंदु नही होती तो हमारी हिंदी का क्या होता..जो बिन्दु ना होती तो हमारी हिंदी का क्या होता।
श्रीमती बिंदु टाक
पुस्तकालयाध्यक्ष,
महावीर पब्लिक स्कूल,
जोधपुर(राज.)
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
No reviews yet - be the first to share your feedback.
For shoots, shows, brand collaborations, and event appearances, reach BINDU Tak through the verified channels below.
Explore National and International Pageant Winners on FSIA Platform.